
बहुत ही खेद का विषय हैं कि एक तरफ खुज्जी विधानसभा की विधायक छन्नी चंदू साहू जी बया करती हैं कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में होगा स्वामी विवेकानंद खेल युवा महोत्सव के अंतर्गत खेलबो कुदबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का आयोजन होगा गाँव की प्रतिभाओं को निकाल कर विकासखण्ड, जिला व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे बहुत ही अच्छी सोच हैं कार्यक्रम पूरे गाँवो में होगा किंतु विधायक को ये जानकारी नही की इस कार्यक्रम को कोई भाजपाई ने बंद नही किया ना ही इसका विरोध किसी सामान्य सभा मे सदस्यों द्वारा किया गया जबकि उन्होंने समाचार पत्रों में अपना बाइट जो दिया वो जनपद सदस्यों को भाजपा व काग्रेश में विभक्त करने वाला बाइट था की कुछ भाजपाई इस कार्यक्रम का विरोध करने में लगे हुए हैं अगर हमें विरोध करना होता तो 118 ग्राम पंचायतों में से 117 में खेल का आयोजन नही होता आज पर्यंत तक 1ही ग्राम पंचायत शेष हैं किंतु विधायक दल के नेता युवा कांग्रेस इकाई के खुज्जी विधानसभा अध्यक्ष ,धर्मेद्र साहू जो स्वयं सरपंच संघ के अध्यक्ष भी हैं उन्होंने अपने पंचायत ग्राम बम्हनी चारभाटा में ही खेल का आयोजन नही करवाया उनका कथन हैं कि ग्राम में खो खो, कबड्डी , बॉलीवाल , मैराथन दौड़ व रस्सा कसी के लिए महिलाओं के साथ- साथ 18 से 35 वर्ष के बालको पुरषो में भी खेल के प्रति रुचि रखने वाले प्रतिभागी ही नही हैं बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण यह जानकारी सरपंच व सचिव ने दी अफसोस यह हैं कि विधानसभा का ध्यान रखने वाली विधायक छन्नी चंदू साहू जी को अपने ही पड़ोस के ग्राम की जानकारी ही नही हैं यह दिया तले अंधेरे की कहावत को सही सिद्ध करता हैं यह जानकारी जनपद पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष श्री एकान्त चन्द्राकर ने दी!!
