बांस वादन में पारंगत हुए विक्रम यादव ने 60 वर्षो से प्राचीन कला को पिरोकर रखा,जर्मनी,रूस मे बटोरी शेहरत
राजनांदगांव ग्राम खैरा, पोस्ट कन्हारपुरी जिला राजनांदगांव निवासी विक्रम यादव पिता श्री दुखुराम यादव मुख्य वादन बांस, अलगोजा, टेकनी, वीणा में शिरकत करते हैं।उन्होंने बताया कि मुझे बचपन से ही बांस वादन की शौकीन हू। जिसकी प्रेरणा मुझे अपनी दादी से मिली मेरे दादी की पिता जी अपने समय के मशहूर बांस वादक हुआ करते थे। मैं अपने बड़े भाई कार्तिक यादव ,झाड़ू यादव के साथ मिलकर बांस गीत कार्यक्रम करते थे उन्हीं दिनों ग्राम के ही सेखु राम साहू जो कि एक मशहूर वादक कलाकार थे जिनके माध्यम से राजनांदगांव में सन 1971 में प्रसिद्ध रंगकर्मी स्वर्गीय हबीब तनवीर साहब जी से मुलाकात हुआ और तनवीर साहब जी अपने समक्ष बांस वादन का रिहर्सल करवाया और उन्हें काफी पसंद आया और अपने थिएटर कार्यक्रम में मुझे बांस वादन के लिए सन 1972 में मोती बाग रायपुर में पहला शासकीय कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए मौका दिया ओ साहब को काफी पसंद आया और बांस वादन को अपने कार्यक्रम में प्रमुख स्थान दिया तत्पश्चात श्रीराम थिएटर दिल्ली, राजघाट दिल्ली ,कमल बैंक दिल्ली ,प्रगति मैदान, लाजपत बाग नई दिल्ली एवं सभी थिएटर में प्रस्तुति पश्चात सन 2002 में श्री हबीब साहब अपने विदेशों के कार्यक्रम में बिमेंण्ड (जर्मन) मॉस्को( रूस )के थिएटर कार्यक्रम में प्रस्तुति प्रदान करने का गौरव मिला। सन 2006 में पुनः विदेश यात्रा में फ्रेंक फोर्ट जर्मन थिएटर प्रस्तुति दिया तत्पश्चात अनुपरंजन पांडे जी के निर्देशन में भारत के विभिन्न शहरों में जैसे कोल्हापुर ,सोलापुर, दुर्गापुर, बांबे ,कर्नाटक, गोवा, चेन्नई ,सिक्किम ,असम ,गुवाहाटी, त्रिपुरा ,शाहजहांपुर ,बनारस, पाटन ,पटना ,उज्जैन ,जोधपुर, जयपुर ,अंबिकापुर, इलाहाबाद आदि शहरों में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

अनेक जगह से प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए
नेशनल स्कुल ऑफ ड्रामा से प्रमाण पत्र, जवाहर कला केंद्र रायपुर से 2014 में प्रमाण पत्र, डायरेक्टर ऑफ आंड कल्चर से प्रमाण पत्र मिला, कल्चर अफेसर्र आंड हेरिटेज डिपार्टमेंट गवर्नर ऑफ सिक्किम में 2008 में प्रमाण पत्र मिला है।
राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष 2018 अलंकरण से सम्मानित होंगे विक्रम यादव
मध्यप्रदेश शासन ,संस्कृति विभाग द्वारा लोक एवं जनजाति पारंपरिक कलाओं के लिए पुरुष कलाकारों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय तुलसी सम्मान की स्थापना 1983 में की गई यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं जीवन पर्यंत सृजन के लिए प्रतिवर्ष देश के शीर्ष कलाकार को प्रदान किया जाता है आपको सादर सूचित करना चाहती हूं कि वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान आपको प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है इस सम्मान के लिए चयन समिति की बैठक पिछले दिनों आयोजित की गई चयन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आपके नाम की अनुशंसा की गई है शासन द्वारा चयन समिति के सर्व सम्मत निर्णय को मान्य किया जाता है आपको यह सम्मान है कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से हार्दिक बधाई देना चाहती है इस सम्मान के अंतर्गत दो लाख की आय कर मुक्त सम्मान पट्टिका एवं शाल ,श्रीफल प्रदान किया जाना तय है सम्मान अलंकरण महेश्वर में आयोजित निमाड़ उत्सव के अवसर पर 19 नवंबर 2021 को शाम 7 बजे आयोजित किया जा रहा है सम्मान अलंकरण के अवसर पर आप मध्य प्रदेश शासन के सम्मानीय अतिथि होंगे।यह जानकारी विक्रम यादव ने दी ।
