कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. अय्याज तम्बोली ने स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल एवं महारानी चिकित्सालय जगदलपुर में समस्त ओ.पी.डी. सेवाओं (नाक, कान तथा गला, नेत्ररोग, फीजियोथेरपी, आयुष आदि) को कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक सावधानी बरतते हुए प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया है। पूर्व में कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी आदश के तहत स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल एवं महरानी चिकित्सालय जगदलपुर में गैर आपातकालीन सेवाओं को कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार की संभावनाओं के कारण स्थगित किया गया था, उक्त आदेश को निरस्त किया जाता है।
