राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने समर्थन दिया। कुशल सिंह राजपूत ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी सरकार के रथ के पहिए हैं। इनके बिना चलना मुश्किल है। अधिकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाली तत्काल किया जाए। 16%DA को तत्काल दिया जाए। आवास भत्ता। अनुकंपा नियुक्ति मैं 10% की बाध्यता को खत्म किया जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाए।अतः इनकी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए कका, बाबा की लड़ाई जोरों पर है वह लोग आए दिन दिल्ली दौरे पर हैं। उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है जिसके कारण सब परेशान है। विपक्ष की पार्टी चिंतन कार्यक्रम में चिंता ता चिता ता डांस कर रही है ।उनको विपक्ष के मुद्दे दिखाई नहीं दे रहे हैं। आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी, आम आदमी के साथ हैं और हमेशा आम आदमी के साथ रहेगी।
