00 भजन संकीर्तन करते हुए निकलेंगे भक्तगण
राजनांदगांव । संस्कारधानी नगरी में श्री राम दरबार समिति द्वारा संचालित श्री हनुमान श्याम मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत आज 12 नवंबर 2021 शुक्रवार को दोपहर 4:15 बजे भव्य निशान यात्रा रामाधीन मार्ग स्थित श्री श्याम कुटी से निकलेगी । श्री श्याम जन्मोत्सव के पंच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत महोत्सव के प्रथम दिवस 11 नवंबर को श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तो , माताओं – बहनों ने श्याम नाम की मेहंदी हाथों में लगवा कर अपने हाथों को लालिमा प्रदान की । आज 12 नवंबर शुक्रवार को भव्य निशान यात्रा की व्यापक तैयारियां की जा रही है । निशान यात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु श्याम सेवक जिनमे सक्रिय रूप से श्याम शर्मा , निखिल मिश्रा , दीपक पटेल , आयुष महोबिया , सागर अरतानी , अभिषेक सेन , इशान शर्मा , कपिल शर्मा , कोणार्क अग्रवाल के साथ ही अनेक स्वयं सेवक संपूर्ण निशान यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु दिन-रात जुटे हुए हैं । श्री राम दरबार समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दोपहर 4:15 बजे रामाधीन मार्ग स्थित श्री श्याम कुटी से निशान यात्रा प्रारंभ होकर रामाधीन मार्ग से तिरंगा चौक होते हुए भारत माता चौक से कामठी लाइन , दिल्ली दरवाजे से जी ई रोड होते हुए श्री हनुमान श्याम मंदिर पहुंचेगी । भजन संकीर्तन के साथ निशान यात्रा में शामिल भक्तगण विभिन्न रंगों से सुसज्जित धर्म ध्वजा निशान लेकर निकलेंगे । श्री हनुमान श्याम मंदिर पहुंचकर निशान श्री श्याम प्रभु को समर्पित किए जाएंगे । श्री श्याम जन्मोत्सव पर समिति ने नगर एवं अंचल के भक्त जनों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक संख्या में निशान यात्रा में शामिल होकर अपने हाथों में धर्म ध्वजा उठाकर श्याम प्रभु को समर्पित करने के अवसर का लाभ उठावे ।
