शहर की पॉश कॉलोनी रिद्धि सिद्धि के निवासी सड़क की मांग को लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर , गुलाब का फूल भेंट कर, चक्का जाम जैसे अनेकों प्रयासों के बाद भी मांग ना पूरी होने पर अब उच्च न्यायालय की चरण ली ।

सोसायटी के अध्यक्ष रमेश गंगवानी व पार्षद गगन आईच ने संयुक्त बयान में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन जीने के अधिकार में पक्की सड़क का अधिकार हमारा मूल अधिकार है इस मूल अधिकार से कई वर्षों से निवासियों को वंचित रखा गया है जब हम टैक्स पूरा देते हैं तो पक्की सड़क का अधिकार भी है हमारा
रिद्धि सिद्धि सोसायटी के अध्यक्ष रमेश गंगवानी एवं वार्ड पार्षद गगन आईच के नेतृत्व में निवासियों द्वारा उच्च न्यायालय में पक्की सड़क की मांग को लेकर माननीय न्यायालय से न्याय की मांग की गई । इस दौरान अधिवक्ता गजेंद्र बक्शी आदि उपस्थित रहे।
