राजनांदगांव ग्राम आरला में जय बजरंग लक्ष्मी उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में ग्राम आरला में धनतेरस के दिन लक्ष्मी स्थापना की गई थी जिसका आज विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गाजे बाजे के साथ किया गया जिसमें गांव की महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना किया।ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ गली भ्रमण करते हुए तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच खेम दास साहू ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद साहू,कृष्णा साहू,नारायण साहू,चुन्नू लाल साहू, बजरंग युवा लक्ष्मी समिति के अध्यक्ष परसु साहू,सदस्य घना राम,विमल साहू,वेदप्रकाश, विवेक,पुष्पेंद्र,भेखदास,संजय,धनंजय साहू एवं वरिष्ठ जनो व ग्रामीणजनो की उपस्थिति में किया गया।
