राजनांदगांव, 06 नवम्बर । आलकन्हार औंधी मार्ग पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। औंधी के नजदीक बाइक सवार युवक पिकअप गाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में औंधी निवासी भूपेंद्र और राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी।वही भुनेश्वर की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार औंधी निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव,भूनेश्वर सिन्हा, और राहुल वाकड़े उम्र लगभग 23 साल तीनों दोस्त दीपावली के दूसरे दिन शनिवार को गांव से लगे गांव आलकन्हार घूमने निकले थे इसी दौरान आलकन्हार डोंगरगांव के आगे तिराहे के पास रास्ते में ही विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से टकरा गए और तीनों की मौत हो गई। मृतक भूपेंद्र, भुनेश्वर व राहुल एक ही मोटरसायकल पर सवार थे। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के स्वजन समेत आसपास के लोग मृतक के घर व औंधी अस्पताल पहुंचे। तीनो युवकों की मौत से पूरी औंधी बस्ती सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।
