राजनांदगांव | दिनांक 06.11.2021 थाना बोरतलाव पुलिस की सख्त कार्यवाही थाना बोरतलाव क्षेत्र अंतर्गत में खेल रहे कुल 04 जुआरियों को थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा रंगे हाथो जुआ खेलते पकड़ा गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी ० श्रवण के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री जयप्रकाश बढ़ई अति o पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ , श्री कृष्ण कुमार पटेल अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के दिशा निर्देशन पर , दीपावली पर्व की शांति एवं सौहाद्र पूर्वक मनाये जाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने , अवैध जुआ , सट्टा , शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी अब्दुल समीर के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा 13 जुआ एक्ट के 01 प्रकरण पर कार्यवाही । इसी कड़ी में दिनांक 06.11.2021 को ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग दरमियान पुलिस थाना बोरतलाव से थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल समीर के हमराह में मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बरनाराकला में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से जुआ खेल हैं । उक्त सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपियो 1. शुभम निषाद पिता मोहन निषाद उम्र 20 साल साकिन बरनाराकला , 2 . देवेन्द्र कुमार ध्रुव पिता प्रहलद सिंह उम्र 34 साल 3. अशोक यादव पिता सुखचरण यादव उम्र 30 साल साकिन रानीपुर खरखडी थाना बागनदी , 4. कृष्णा यादव पिता बाहल यादव उम्र 30 साल साकिन बरनाराकला थाना बोरतलाव के पास में रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपियो द्वारा 52 पत्ती तास से जुआ खेलना पाया गया । मौके से 52 पत्ती तास व नगदी रकम कुल 1550 रू ० को बरामद कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए उक्त आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया । उक्त अग्रिम कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल समीर के नेतृत्व में प्र ० आर ० ताज खान , आर ० युगेन्द्र देशमुख , गुलशन कुमार कंवर , देवसिंग जगत , विजय मोहले आदि कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है ।
