बेमेतरा 31 अक्टूबर .. आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया, इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने कलेक्टोरेट परिसर मे अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी। जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
