मजदूरी का पैसा नहीं देने पर दोस्त के साथ मिलकर किया हत्या
सायबर सेल टीम व घुमका पुलिस को मिली सफलता
राजनांदगांव। दिनांक 27/10/2021 को देशमुख फार्म हाउस के मालिक वाणीविलास महतेल देशमुख पिता स्व ० खोमनराम महतल देशमुख उम्र 52 साल साकिन सुभाष नगर कसारीडीह दुर्ग द्वारा ग्राम सलोनी खार स्थित अपने 40 एकड़ कृषि भूमि 28 एकड़ ईकरार नामा कर हरियाणा निवासी महावीर सिंह जाट पिता बलवान सिंह जाट उम्र 43 साल साकिन मटोर , बाना कलायत , जिला कैथल , हरियाणा को दिया था , जो अपनी पत्नी मीनाक्षी सिंह जाट उम्र 37 साल के साथ फार्म हाउस मे रहता था इसके अतिरिक्त इंगनिया थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ग्राम ढाबा अंजोरा दुर्ग एवं कटनी मध्यप्रदेश में भी कृषि करोबार था ।

दिनांक 27/10/2021 के शाम 07:00 बजे अंतिम बार जीवित देखा गया था । 28/10/2021 को फार्म हाउस पर देखे नहीं जाने एवं निवास स्थान में ताला लगा होने से 28/10/2021 को 17:00 बजे वाणीविलास महतेल देशमुख द्वारा गुम इंसान क्रमांक 28/21 को थाना घुमका में दर्ज कराया पतासाजी में घर के अंदर दोनो का शव खून से लतपत मिला की थाना घुमका में मर्ग 34 , 35/2021 पंजीबद्ध कर मामला जघन्य हत्या का पाये जाने पर अपराय क्रमांक 235/2021 धारा 302 , 201 भादवि पंजीबद्ध किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं एस.डी.ओ.पी. श्री जी.सी. पति द्वारा तत्काल रात्रि में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया दोहरे हत्या का गंभीर मामला होने से फोसंसिक टीम , डॉग स्क्वार्ड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया व तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री डी . श्रवण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा टीम गठित कर अलग अलग टास्क दिया गया । सायबर सेल एवं थाना पुलिस द्वारा सुराग लगाया गया । जिससे आरोपी 01 . महेन्द्र कुमार यादव पिता स्व ० धनसिंग यादव उम्र 25 साल साकिन पंचपेडी शीतला पारा भिलाई 03 हाल मुकाम आश्रय स्थल रैनबसेरा राजनांदगांव , 02. लोकेश पिता नम्मुराम उईके उम्र 18 साल 03 माह साकिन घोटिया ओपी मोहारा थाना डोगरगढ हाल आश्रय स्थल रैन बसेरा राजनांदगांव को हिरासत में लिया गया । पूछताछ पर अपने मेमोरण्डम कथन पर घटना घटित करना कबूल किये एवं महेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वह महावीर सिंह जाट के कृषि फार्म में मजदूरी करता था एवं 05 महीने का सात हजार प्रतिमाह हिसाब से 35000 / – रूपये महावीर सिंह जाट द्वारा नहीं दिया था इस कारण से दिनांक 18/10/21 को फार्म हाउस गया था लेकिन कोई नही मिला तो ट्रेक्टर चोरी किया था । जो नागपुरा में छोड़कर वापस राजनांदगांव आ गया था एवं रूपये लेने के लिए 27/10/21 के रात को अपने साथी लोकेश उईके के साथ गया था सबसे पहले लोहे की स्त्रींगलर पाईप से मीनाक्षी को मारा बाद में महावीर जाट को भी सिर में मारकर हत्या कर दिया । मृतक के 05 नग एटीएम कार्ड लायसेंस , परिचय पत्र , 02 नग मोबाईल , सोने चांदी के आभूषण , 11300 / – रूपये नगदी को दोनों आरोपियों के कब्जे से आश्रय स्थल रैनबसेरा पुराना सिविल लाईन राजनांदगांव से तथा आला जरब दो नग लोहे का स्त्रींगलर , सलोनी नाला एनीकेट से निशादेही पर गोताखोर के मदद से निकला गया जिसे जप्त किया गया । प्रकरण विवेनाधीन है । दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है । उक्त प्रकरण में उनि ० डुलेश्वर साहू दिगाम्बर सिदार , आशीष वर्मा , आर ब्रीजेश साहू , चौकी प्रभारी दयाशंकर मिश्रा , उनि महेश रजक , प्रभार राजेश पाटले तुकाराम ठाकुर , आर ० रोहित बंजारे , वेदप्रकाश रत्नाकर एवं थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीश पुरिया , प्रआर ) जालबांधा पवन पटवा प्रआर आशुतोष सिंह एवं साईबर सेल प्रभारी सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे , प्र.आर अनित शुक्ला , आरक्षक मनीष मानिकपुरी , मनीष वर्मा , मनोज खूंटे , हेमंत साहू , आदित्य सिंह की अहम भूमिका रही । आरोपी : – 01. महेन्द्र कुमार यादव पिता स्व ० घनसिंग यादव उम्र 25 साल साफिन पंचपेडी शीतला पारा भिलाई 03 हाल मुकाम आश्रय स्थल रैनबसेरा राजनांदगांव , 02. लोकेश पिता नम्मुराम उइक उम्र 18 साल 03 माह साकिन घोटिया ओपी मोहारा थाना डोगरगढ हाल आश्रय स्थल रैन बसेरा राजनांदगांव
