▶️छुरिया के गोपालपुर में फॉरेस्ट लैंड से रेत चोरी का मामला पहुँचा थाने
▶️कांग्रेस पार्षद ने की फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों के साथ झूमाझटकी
राजनांदगांव:- कांग्रेस की सत्ता सरकार को छवि धूमिल करने कुछ नेता और उनके शागिर्द फिर एक बार विवादों के घेरे में है । छुरिया ब्लाक के गोपालपुर में सोमवार की रात फॉरेस्ट लैण्ड से रेत चोरी रोकने वन अमला तैनात थे, रात में रेत चोरी कर रहे कांग्रेस के पार्षद और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी हुई है बताया जा रहा है कि रेत चोरी रोकने के लिए छुरिया और चिरचारी के कर्मचारी मौजूद थे । फॉरेस्ट कर्मचारियों से बदसलूकी कर सत्ता का धौस दिखाकर रेत चोरी कर रहे पार्षद और उनके शागिर्दों के द्वारा बेहिचक रेत निकाला जा रहा था जिसको लेकर वन अमला द्वारा रोकने की कोशिश की गई पर वन अमला को मुंह की खानी पड़ी और झूमाझटकी और हाथापाई की नौबत आ गई थी । वह विभाग द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है अब देखना यह है कि सिक्के का पहलू किस तरफ होता है?
▶️कुछ माह पूर्व फॉरेस्ट बैरियर तोड़कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखाया था अपना धौंस
कुछ माह पूर्व छुरिया में रेत चोरी मामले में फॉरेस्ट बेरियर तोड़कर रेत चोरी कर अपना योगदान दिया था अब वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोपालपुर में फॉरेस्ट के कर्मचारियों से बदसलूकी और झूमाझटकी पर उतारू होकर रेत चोरी कर अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं
