राजनांदगांव – 23 अक्टूबर दिन शनिवार को बाबा फतेह सिंह हाहल में आयोजित मि. व मिंस बाडी टेक 2021 चैंपियन आयोजित किया गया जिसमें सीनियर कैटेगिरी में मि. आजम खान व मि. रिंकी यादव और जुनियर कैटेगिरी में मि. विक्की सेन और मिस समसथी यादव बनी बाडी टेक 2021
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की एएसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम मैम उपस्थित थी जिन्होने पुरस्कार विरण कर सभी प्रतियोगिता को उत्साह वर्धन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन बाडी टेक जिम के संचालन श्री अमित अजमानी जी ने किया था। आगे श्री अजमानी ने बताया कि प्रतियोगिता करवाने का लक्ष्य जिले के लिए नये खिलाड़ी तैयार करना एंव फिटनेस को लेकर लोगो को और जागरूकता करना है।



अमित जी ने आगे बताया कि वे लगभग 12 साल से राजनांदगांव में फिटनेस को लेकर कुछ न कुछ प्रतियोगिता करवाने रहते थे। जिसमें आज राजनांदगांव के युवा वर्ग मे फिटनेस को लेकर काफी जागरूकता है। प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतियोगियों ने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया जैसे कि स्काट, डेडलिफ्ट, बेंचपे्रस, सोल्डरप्रेस, स्कीपिंग एवं टग ऑफ वार में हिस्सा लिया और इन सभी प्रतियोगिता में जो जीते है उनका नाम इस प्रकार है, विंकल भाटिया, जयकिशन शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, शिवा वाधवानी, जामिल खान, इमरान खान, शुभम बोकर, गोलु फुटान, हिमांशु, कोशल अग्रवाल, तरूण सिरवानी, रोहित सोनी, पंकज देवांग, सागर देवांगन, भाविशा रयचा, निशा रात्रे, नेहा अवचेत, पलक जैन, हेमप्रभा साहू, कोमल शर्मा, लता उमरे, सौम्या गुप्ता, निशा सिंह टोमर, टोमन साहू, समीर खान, रोहित शर्मा, पुनित रिन, उदीत बंसाल, आखिर में श्री अमित ने श्रीमती प्र्रज्ञा मेश्राम को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया एवम सभी प्रतियोगियो को उजव्ल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
