राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने पटवारी विभागीय परीक्षा माह जुलाई 2021 के जारी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण 26 प्रशिक्षु पटवारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जिले के तहसीलों में पदस्थ किया है। संबंधित अभ्यर्थी को पदस्थापना कार्यालय में आदेश जारी होने के तिथि से 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देनी होगी। इस अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थति में उपस्थिति मान्य नहीं किया जाएगा और दस्तावेजों की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षु पटवारियों को मानपुर तहसील में श्री उपेन्द्र कुमार साहू, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री रोपेश कुमार देवांगन, श्री रचित कुमार गुप्ता, श्री आकाश सिंह राजपूत, श्री विजयंत चौरसिया, श्री लवकुमार साहू, श्री सिद्धार्थ खापर्डे, श्री प्रवीण बाम्बेश्वर, श्री मनोज खरे की पदस्थापना किया गया है। इसी तरह गण्डई तहसील में श्री सद्दाम खान, मेघा वाल्दे, श्री श्यामलाल साहू, श्री ग्रीसदास साहू की पदस्थापना की गई है। छुईखदान तहसील में ऋचा जंघेल, श्री निखलेश कुमार शिवना, श्री करण कुमार यादव, कुमारी सरिता तामस्कर, श्री नवजोत सिंह भाटिया, छुरिया तहसील में पूजा सिन्हा, श्री रीना देवांगन, सोमन, मोहला तहसील में श्री ईश्वर लाल यादव, कुमारी लवली ठाकुर, अंबागढ़ चौकी तहसील में श्री रविकांत बघेल, श्री उमेश कुमार की पदस्थापना की गई है।
