परंपरा ग्रुप ने गरबा नाईट का सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में क्वार नवरात्रि की परंपरा को बरकरार रखते हुए परंपरा ग्रुप द्वारा स्थानीय रॉयल किड्स स्कूल में दिनांक 7 से 14 अक्टूबर 2021 तक गरबा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया आयोजन समिति के अध्यक्ष यश शर्मा ने बताया कि परंपरा ग्रुप के माध्यम से धार्मिक आयोजन हर साल किया जाता है इस आयोजन के साथ इस क्रम में पहली बार संस्कारधानी राजनांदगांव में गरबा का आयोजन ग्रुप द्वारा किया गया

गौरतलब हो कि परंपरा ग्रुप 2012 से सक्रिय है और अपनी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गतिविधियों का सम्पादन किया जा रहा है परंपरा ग्रुप का पहला आयोजन था जिसमें लोगों द्वारा काफी उत्साह और हर्षोल्लास से गरबा नृत्य में शामिल हुए एवं उक्त आयोजन का लाभ उठाया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवाओं का उत्साह देखने को मिला । गौरतलब हो कि 2 वर्षों बाद संस्कारधानी नगरी में गरबा का इतना भव्य आयोजन किया गया श्री शर्मा ने बताया कि ये उनका पहला आयोजन है और अगर प्रति वर्ष भी आयोजन किया जाएगा ।
श्री शर्मा ने परंपरा ग्रुप द्वारा नि:शुल्क गरबा क्लास का आयोजन भी किया गया जिसे आगे निरन्तर किया जवेगा।
प्रथम दिन से नवमी तक सभी प्रतिभागियों को बेस्त्व कीट, बेस्ट ड्रेस किट व बेस्ट कपल, महिला व पुरूष दिया गया आखरी दिन बेस्ट राजा व रानी का पुरष्कार दिया गया। बेस्ट गरबा राजा गोपाल सोनी, बेस्ट गरबा रानी भाविका सिन्हा को दिया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि गरबा के लिए जगह अशोक चौधरी द्वारा रॉयल किड्स स्कूल का मैदान उपलब्ध कराया गया जिससे रॉयल किड्स परिवार की गरबा में महत्वपूर्ण सहभागिता रही। आखरी दिन प्रतिभागियों को संस्कारधानी रास गरबा समिति द्वारा पुरस्कार दिया गया।
इस पूरे प्रोग्राम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीम का सहयोग रहा। साथ ही पूरे प्रेस के साथीयो का पूरा सहयोग रहा।

इस कर्यक्रम में आकाश शर्मा, गौरव सिंह, लोकेश शर्मा, रोशनी शर्मा, लोहित चौहान, देवेन्द्र पांडेय, विपिन रुचंदनी, महिमा शर्मा, जागृति, माधव, मोंटी, शिवनी, राशि राठौर सहित अन्य उपस्थित थे। परंपरा ग्रुप द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

