O हिन्दू युवा मँच ने छेड़ी अनोखी मुहिम
राजनांदगाँव/हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने सँस्कारधानी नगरी राजनांदगाँव में स्थापित किये गए माँ अम्बे भवानी की सभी समितियों से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भक्ति गीत, भजनों और जस गीतों के माध्यम से ही करने की अपील की है। उक्त महत्वाकांक्षी उद्देश्य के चलते सँस्कारधानी नगरी के सभी दुर्गा पंडालों में जाकर शहर की सभी समितियों से देवी विसर्जन और देवी स्थापना के समय देवी जस गीत, भक्ति गीत और भजन से उनकी आगवानी अर्थात स्थापना एवँ विसर्जन अथवा विदाई की अपील की है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, अर्पण अग्रवाल और ऋषभ वैष्णव ने बताया कि, छत्तीसगढ़ की वर्षो पुरानी गौरवशाली परंपरा और उसकी पावन संस्कृति को बचाने, उसे समृद्ध करने के साथ इसकी निरंतरता सुनिश्चित करने के महत्वकांक्षी उद्देश्य को लेकर हिन्दू युवा मँच के द्वारा देवी प्रतिमाओं की स्थापना और विसर्जन के समय भक्ति गीतों, भजनों और जस गीतों का ही प्रयोग करने जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में समितियों के प्रमुखों से मिलकर उनका समर्थन तो हासिल किया ही गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी यातायात को बिना प्रभावित किये गोलाकार घेरा बनाकर जागरूकता का यह संदेश आम जनों और जनसामान्य तक भी पहुँचाने का कार्य किया गया। ताकि वे भी इसे अमल में ला सकें साथ ही औरों को भी इसके पालन की सलाह दें। हिन्दू युवा मँच ने न केवलमात्र नवरात्र के समय, गणेशोत्सव और तमाम धार्मिक आयोजनों में भी सिर्फ और सिर्फ धार्मिक गीतों, भजनों और भक्ति गीतों का ही प्रयोग करने की अपील की है। इस नवीन अभिनव पहल पर सभी समितियों का सहर्ष समर्थन प्राप्त हुआ यही नही समितियों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी हमारी इस मुहिम को सराहना की और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
