प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) के 28वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में मानवाधिकार संरक्षण की अहम भूमिका है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। गृहमंत्री अमित शाह भी 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में अमित शाह भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 28 साल में 20 लाख से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया है और 205 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा , जिनके साथ अन्याय हुआ था उन्हें दिलाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा था, मंगलवार सुबह 11 बजे 28 वें NHRC फाउंडेशन डे कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’ ट्वीट में उन्होंने आयोग की सराहना करते हुए उल्लेखनीय भूमिका का भी जिक्र किया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जस्टिस अरुण मिश्रा भी शामिल होंगे। बता दें कि जस्टिस मिश्रा आयोग के चेयरपर्सन हैं।
मानवाधिकार संरक्षण कानून, 1993 के तहत आयोग की स्थापना 12 अक्तूबर 1993 को मानवाधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ की गई थी। NHRC मानवाधिकारों के उल्लंघन का संज्ञान लेता है, जांच करता है और सार्वजनिक प्राधिकारों द्वारा पीड़ितों को दिए जाने के लिए मुआवजे की सिफारिश करता है।
