कुमर्दा में रामलीला का मंचन युवाओं के और सहयोग से 9 दिनों का रामलीला मंचन संपन्न होने जा रहा है जिसमे नवरात्र के चौथे दिन बारात प्रस्थान बारात स्वागत तथा श्री राम विवाह बडे धूम-धाम से संपन्न हुआ। कुमर्दा में रामलीला मंचन का इतिहास बहुत ही पुराना है रामलीला मंचन का कार्यक्रम लगातार 37 वर्षो से होते आ रहा रहा। किंतु अभी कोरोना के चलते पिछले दो वर्षो से रामलीला मंचन नहीं हो पाया, किंतु इस वर्ष ग्राम के सभी युवाओं के रामलीला मंचन के प्रति उत्साह को देखते हुए सभी ग्राम वासी के सहयोग से कार्यक्रम सफल होने जा रहा है। ग्राम के सभी गणमान्य जनो का कहना है कि जो रामलीला मंचन जो परम्परा चलते आ रहा है वो आगामी कई वर्षो तक कार्यक्रम होते रहना चाहिए इससे श्री राम जी के आदर्शो का प्रचार होगा जिससे युवा पीढ़ी प्रभु के आदर्शो को अपना कर अपने जीवन व भविष्य को उज्वल बनाएंगे।
