गरीब कल्याण अन्य योजना में घोटाले पर भाजपा का धरना
*राजनंदगांव ,11 अक्टूबर जिला भारतीय जनता पार्टी आज दोपहर 1:00 से 4:00 तक महावीर चौक स्थित ओवर ब्रिज के नीचे भूपेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है ।
दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण कल्याण अन्य योजना में भूपेश सरकार ने जो करोड़ों रुपए का घोटाला किया है उसके खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जनता को भूपेश सरकार की गरीबों के अन्न पर डाका डालने की नीति का पर्दाफाश किया जाएगा,एवं लोगो को जागरूक किया जाएगा । जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि धरने में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। धरने में वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ उत्तर दक्षिण एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
