यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग
राजनांदगाँव- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केन्द्र सरकार के किसान विरोधी तीन कृषि कानून को वापस लेने की शांतिपूर्ण ढंग से मांग करने वाले किसानों को भाजपा के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र द्वारा वाहन से रौंदकर देश के अन्नदाता किसानों का नर नरसंहार किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। देश के अन्नदाता अपने साथ हो रहे अन्याय के लिए लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे है जो केन्द्र की भाजपा सरकार की किरकिरी बनी हुई है जिसे दूर करने के लिए भाजपा की सोची समझी रणनीति है। किसानों की नरसंहार से भाजपा के चाल और चरित्र एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गया है यह आरोप लगाते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही है जिसके इशारे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए किसानों की हत्या करने में उतारू हो गया है । साधु के भेष में योगी हत्यारा है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस के महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा पीड़ित किसानों के परिवार से मिलने जा रहे थे उनके साथ धक्का-मुक्की कर गिरफ्तार किया जाना उनके तानाशाही रवैया को दर्शाता है। उसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंजाब के उपमुख्यमंत्री रंधावा के हेलीकाप्टर को उतरने नहीं देना उनकी हिटलर शाही को दर्शाता है। महेन्द्र यादव ने ऐसे तानाशाही सरकार को बर्खास्त करने तथा किसानों के हत्यारे को फांसी की सजा दिया जाने की मांग की है, प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा उक्त घटना के विरोध पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा ।
