राजनांदगांव :- 03/10/21
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला इकाई – राजनांदगांव के नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 03/10/21 रविवार को दोपहर 12:00 बजे से माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में जिलाध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
चेंबर के जिला प्रवक्ता विनेश चोपड़ा (लाला भैया) ने बताया कि बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा व्यापारी हित के कार्यों को गति देने, सदस्यता वृद्धि, व्यापारियों व प्रशासन के बीच तालमेल आदि विषयों पर चर्चा के साथ ही भविष्य की रणनीति तय की जाएगी व सदस्यों को विभिन्न जवाबदारी सौंपी जाएगी ।
उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में राजनांदगांव शहर के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
