राजनांदगांव । ग्राम जटकन्हार में पंचवर्षीय आदिवासी कंवर समाज का पंचवर्षीय महासभा का आयोजन किया गया । महासभा में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के बंधुओं ने भाग लिया और बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आदिवासी समाज के विकास में सहयोगी रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त किया गया। आदिवासी समाज के मुखिया राम जी सिद्दार और अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कवर आदिवासी समाज के हर कार्य को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संजीदगी से पूरा किया, वह हमारी हर मांग पर तुरंत सहमति दिया करते थे l उन्होंने डॉ रमन सिंह का समाज के उत्थान में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया l उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में आदिवासी कंवर समाज के छात्र छात्राओं के पढ़ने की सुविधा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 30 लाख रूपए सामाजिक भवन निर्माण हेतु प्रदान किए थे, उक्त भवन बनकर तैयार है जिसका लोकार्पण आने वाले दिनों में किया जाएगा । पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बबोधन में आदिवासी कंवर समाज के संस्कृति और सभ्यता के विकास में समाज के लोगों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की गतिविधियों से हमेशा ही प्रभावित रहते हैं, वे समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे और सुख दुख में सदैव ही साथ खड़े रहेंगे ।महासभा में आदिवासी कंवर समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे । प्रमुख रूप से आत्माराम चंद्रवंशी, विनोद खांडेकर, विजेंद्र ठाकुर,अमित जैन, राजेश शामकर, जैन मेश्राम,वीरेंद्र सोनी सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे
