गोटाटोला के चयनित बच्चे जोन स्तर की प्रतियोगिता में होंगे शामिल
मोहला विकासखंड के संकुल केंद्र गोटाटोला में पढ़ाई तुंहर दुआर 2.0 अंतर्गत विभिन्न नवाचारी प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गई जिसमे संकुल अंतर्गत स्थित 07 प्राथमिक शालाओ के कुल 42 बच्चो ने भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं का आयोजन दो वर्गो में किया गया जिसमें एक वर्ग में कक्षा चौथी एवं पॉचवी के बच्चों को रखा गया जबकि दूसरे वर्ग में कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों को रख गया । प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा, कक्षा चौथी व पाँचवी वर्ग स्तर पर पठन कौशल में कु.रागिनी अलेन्द्र प्राथ शा चमर्राटोला प्रथम, लेखन कौशल में कु.बिंदिया निषाद प्राथ शा कंगलूटोला प्रथम, गणितीय कौशल में कु.वेदिका प्राथ शा कलचुआ प्रथम, हस्तपुस्तिका कौशल में कु.रागिनी अलेन्द्र प्राथ शा चमर्राटोला प्रथम रही । कक्षा पहिली से तीसरी वर्ग स्तर पर पठन कौशल में कु.खुशी प्राथ शा चमर्राटोला प्रथम, लेखन कौशल में कु.चंचल प्राथ शा बाँधाटोला प्रथम, गणितीय कौशल में डिकलेश कुमार प्राथ शा चमर्राटोला प्रथम, हस्तपुस्तिका में कु.मानवी प्राथ शा साल्हेटोला प्रथम स्थान पर रहीं । सीएसी आलोक मसीह ने बताया कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त बच्चो को कॉपी और पेंसिल तथा शेष प्रतिभागियों को कॉपी से पुरुस्कृत किया गया । चयनित बच्चें जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे । प्रतियोगिता के निर्णायक व सहयोगियों में आलोक कुमार मसीह, अनिल देवांगन, धरमू आर्य, आराधना मसीह, बी आर धनेंद्र, लता ताम्रकार, माहेश्वरी यादव, पीलेश्वरी देशमुख, चुरेन्द्र चंद्रवंशी, नूतन साहू शामिल रहे । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक खोमलाल वर्मा ने अयोजकों को बधाई दी ।
