कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अक्तूबर में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली करके चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगी। इसके लिए मंगलवार को हुई कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक में रणनीति तैयार की गई।
इस रैली में पूरे पूर्वांचल से मतदाताओं को जुटाने की योजना बनाई गई है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी में रैली की संभावित तारीख नौ अक्तूबर रखी गई है।
पीएम के संसदीय क्षेत्र में बड़ी रैली करके दिखाने पर कांग्रेस देश-दुनिया के मीडिया में सुर्खियों में आएगी। कांग्रेस अपनी जोनवार प्रतिज्ञा यात्राएं वाराणसी रैली के बाद ही प्रारंभ करेगी।
ये भी पढ़ें: यूपी: मिशन 2022 के लिए भाजपा ने तैयार की ‘100 दिन 100 काम’ की रणनीति, हर दिन होगा कोई न कोई कार्यक्रम
मंडल स्तर पर होने वाली सभाओं में शामिल होंगी प्रियंका
बैठक में तय हुआ है कि मंडल स्तर पर एक बड़ी सभा होगी, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। इसमें वे भाजपा सरकार की खामियां बताते हुए कृषि कानून, रोजगार के घटते अवसर व निजीकरण जैसे मुद्दों को मुख्य रूप से उठाएंगी।
