धारदार हथियार से किया गया आँख के पास वार हॉस्पिटल में हुई युवक की मौत
राजनांदगांव। शंकरपुर निवासी एक युवक की आज आपसी रंजिश के चलते हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था । आज लगभग रात्रि 9:00 बजे के आसपास युवक के आंख के पास प्राणघातक हमला किया गया। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी भावेश मेश्राम पिता संतोष मेश्राम कि आज रात्रि 9:00 बजे आपसी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। जिसके उपरांत उसके आंख पर प्राणघातक हमला किया गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हमला करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है । जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
