राजनांदगांव। कमला कॉलेज चौक में युवती द्वारा युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है । मौके पर पुलिस पहुची।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम आकाश बताया जा रहा है।
राजनांदगांव। शहर के कमला कॉलेज के पास कौरिनभांठा इलाके में रविवार की रात एक युवती ने युवक पर सरराह चाकू से हमला कर दिया । घटना रविवार रात 9.30 बजे की है । पता चला है कि गणेश विसर्जन के दौरान युवती ने जानलेवा हमला किया । घायल युवक का नाम आकाश हैं , जिसे मोहनी ने चाकू से घायल किया है । आकाश को गंभीर हालत मे हॉस्पिटल दाखिल किया गया है । इधर घटना के बाद वार्ड में तनाव की स्थिति है । भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । युवक के परिजन चक्काजाम की चेतावनी दे रहे हैं । मौके पर समझाइश देने सीएसपी भी पहुंचे ।


