रायपुर, 18 सितम्बर 2021
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 19 सितम्बर रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 अंतर्गत ग्राम उमदा पहुचेंगे। वे वहां आयोजित तीज मिलन समारोह और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से अपरान्ह 3 बजे प्रस्थान कर 3.05 बजे चरोदा बस्ती पहुचेंगे और वहां आयोजित गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रुद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।
