राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू का को राजनांदगांव
जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिसमें अंबागढ़ चौकी समुदायिक केंद्र
में फल वितरण ,ग्राम भोज टोला एवं खोभा में कबड्डी प्रतियोगिता ,खोराटोला में
रक्तदान शिविर एवं ग्राम आंको में गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू थी।ग्राम खोभा में
न्यू आदर्श क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में एक दिवसीय कबड्डी
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी
साहू मुख्य अतिथि थी कार्यक्रम की अध्यक्षता छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण
रविंद्र वैष्णव ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता कवर,
ईमेश कुमार चंद्रवंशी ,धनेश्वर कोर्राम, परमानंद कुंजाम,देवदास साहू एवं अन्य
ग्रामीण जन की उपस्थित रहे।
