विकासखंड डोंगरगढ़ के अंतर्गत नगर पालिका डोंगरगढ़ में राशन कार्ड युक्तियुक्तकरण के तहत वार्ड क्रमांक 10 गणेश वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 22 श्यामाप्रसाद मुखर्जी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन के लिए आवेदन 25 सितम्बर 2021 तक आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए पात्र संस्थाएं, समूह, उपभोक्ता भण्डार, सहकारी समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र संलग्र शपथ पत्र, संस्था की बैंक पासबुक की छायाप्रति, संस्था के अध्यक्ष, सचिव, प्रबंधक के आधार की छायाप्रति, संस्था का प्रस्ताव जिसमें शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन का प्रस्ताव पास हो, संस्था के पंजीयन की प्रति एवं कार्य क्षेत्र संबंधी विवरण अभिप्रमाणित कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। उचित मूल्य दुकान की आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अधीन की जाएगी।
