पुलिस ने महासमुंद से लाकर सौंपा
राजनांदगांव , 13 सितंबर । बाल कटवाने की छोटी सी बात पर एक बालक ने घर ही छोड़ दिया । शिकायत के महत 6 घंटे के अंतराल में ही पुलिस ने बालक को महासमुंद से लाकर परिजनों को सौंप दिया । चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रविवार को सुबह 9:30 बजे एक बालक के घर से चले जाने की शिकायत मांं द्वारा दर्ज करायी गयी थी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित कर तलाश में लगाया.
विवेचना के दौरान पता चला कि महासमुंद में है । पुलिस त्वरित रूप से महासमुंद पहुंची और महासमुंद बालक को अपने संरक्षण मे लेकर नांदगांव पहुंची । पूछताछ पर बालक ने बताया कि उसकी माँ ने उसे बाल कटवाने के नाम पर काफी डाँटा फटकारा था , जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया था ।
