राजनांदगांव । कबाड़ की आड़ में ट्रेक्टर व कार सहित अन्य सामान का अवैध परिवहन के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित चिखली वार्ड चार निवासी 30 वर्षीय बसीर खान उर्फ सोनू और कोराने जिला जुमई बिहार निवासी 35 वर्षीय बिंदेश्वरी यादव है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित ट्रक डब्ल्यूबी 23 डी 7544 में कार, ट्रेक्टर, मोटर साइकिल व अन्य सामान को कांटकर कबाड़ में ले जा रहे थे। पुलिस ने जब जब्त किया तो ट्रक में 14 टन कीमती एक लाख 55 हजार रूपये का है, जिसे बिना कोई दस्तावेज के आरोपित ट्रक चालक बिंदेश्वरी यादव लेकर जा रहा था। खैरागढ़ पुलिस ने जब ट्रक को पकड़ा तब चालक बिंदेश्वरी यादव से पूछताछ की। जिसमें उसने कोई दस्तावेज नहीं दिया। जिस पर पुलिस ने अवैध तरीके से कार, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को कांटकर सामान को कबाड़ में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विवाहिता का शोषण करने वाला एसआइ गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में पदस्थ एसआई अजय कांत तिवारी को रतनपुर पुलिस ने रविवार को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसआई अजयकांत वर्दी का रौब दिखाकर रतनपुर की एक 35 वर्षीया विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाया था। उसके बाद से वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ दशक से उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपित के खिलाफ रायपुर में किए गए शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने 376, 376 (2), 342, 506 व 294 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपित एसआई को गिरफ्तार कर लिया है।
