रेड्डिस मेडिकेयर एंड पैथ लैब और विजय पांडे डायग्नोस्टिक सेंटर की पहल
राजनांदगांव। जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए संकल्पित रेड्डिस मेडिकेयर एंड पैथ लैब और विजय पांडे डाईगनोस्टिक सेंटर द्वारा राजनांदगांव में निःशुल्क परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। इस निःशुल्क शिविर की शुरुआत 16 सितंबर से होगी, जिसमें पूरे एक महीने तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। निःशुल्क शिविर में प्रदेश के प्रख्यात, अनुभवी चिकित्सक परामर्श देंगे।
निःशुल्क शिविर में सेवाएं देने वालों में प्रमुख रूप से डा. राजेश सिंघल मेडिसिन विशेषज्ञ प्रति सोमवार, डा. राहुल ठाकुर ऑर्थोपिट्रक सर्जन प्रति मंगलवार, डा. रोशनी गोहिल दंत रोग विशेषज्ञ प्रति मंगलवार, डा. गरिमा बालपांडे डर्मटॉलॉजिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रति बुधवार, डा. आकाश बख्शी इंटरनेशनल कॉर्डिओलॉजिस्ट प्रति बुधवार, डा. प्रतीक एन. कौशिक चेस्ट रोग विशेषज्ञ प्रति गुरूवार, डा. दीपक बंसल न्यूरो सर्जन प्रति गुरूवार, डा. अपूर्व वर्मा ईएनटी सर्जन प्रति शुक्रवार, डा. प्रेमराज देबता नेफ्रालॉजिस्ट प्रति शुक्रवार, डा. नवील के. शर्मा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन प्रति शनिवार, डा. बीएल चंद्राकर ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रति शनिवार, डा. रेखा रतनानी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईबीएफ विशेषज्ञ प्रति रविवार, डा. संध्या नेमा जनरल मेडिसिन अपनी सेवाएं देंगे।
रेड्डिस मेडिकेयर एंड पैथ लैब और विजय पांडे डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक नरसिम्हा रेड्डी ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर के लाभ लेने की अपील की है।
