वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर मुकेश दुबे पर ग्रामीणों से अवैध उगाही का आरोप लगा है। किसान मोर्चा महामंत्री खम्मन ताम्रकार के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत एसडीओपी डॉ. अनुराग झा से की है। मामले को लेकर महामंत्री ताम्रकार सहित भाजपा नेता राकेश ताम्रकार, जगमोहन पटेल, राधू पटेल, सुकलक पटेल, इतवारी पटक, मईत लालपटेल, हेमंत पटेल, भूपेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल ने एसडीओपी झा को बताया कि कटंगी गांव के पटेल समाज ने सामाजिक भवन के लिए एक पुराना मकान खरीदा था। जिसके मलबे में 200 साल पुरानी लकड़ी थी। बढ़ई जिसे सामाजिक भवन में उपयोग के लिए ले जा रहा था। बैलगाड़ी रोककर डिप्टी रेंजर दुबे ने राजसात कर दूंगा कहकर गांव वालों से 50 हजार रुपए ले लिया। ग्रामीणों ने मामले में उक्त डिप्टी रेंजर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
कृषि मंडी में दी मानहानि केस में फंसाने की धमकी
ताम्रकर ने बताया कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर दुबे ग्राम कटंगी के किसानों को लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जगमोहन पटेल ने कहा कि डिप्टी रेंजर ने शुक्रवार को कृषि मंडी में 25 लाख रुपए के मानहानि केश में फंसाने की धमकी दिया है। साथ ही गुरुवार को जगमोहन पटेल के समधी को खुलेआम बाजार में बढ़ाई सामान को राजसात कराने व जेल भेजने की धमकी दिया है।
पेशी में बुलाकर मौजूद नहीं रहे अधिकारी
गुरुवार को ग्राम कटंगी के किसान जगमोहन पटेल पिता हंसी पटेल एवं समस्त पटेल समाज द्वारा किए गए शिकायत के संबंध में वन विभाग गंडई पेशी बुलाया गया था। एसडीओ वनविभाग गंडई मौजूद ही नहीं रहे। रेंजर गंडई ने बताया किसी कारणवश एसडीओ मौजूद नही हैं। मैंने केवल बयान लिया है। वहीं मामले में एसडीओपी डॉ.अनुराग झा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है।
