संस्कारधानी राजनांदगांव के ख्यातिनाम तीन साहित्यरत्नों में मानस मर्मज्ञ के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वीं जयंती पर 12 सितम्बर को नांदगांव साहित्य परिषद द्वारा मिश्र जी के रचना संसार पर एक परिसंवाद आयोजित किया गया है। परिसंवाद में देश और विदेशों से अनेक हिंदी साहित्य सेवियों के साथ साथ प्राध्यापकगण भी जुड़ेंगे। ज्ञात हो कि मिश्र जी के विशाल रचना संसार के अनेक पक्षों पर शोध सम्भावित है जिस पर इस परिसंवाद में विशिष्ट अध्येता अपने विचार रखेंगे। संध्या पांच बजे आयोजित इस परिसंवाद का मुख्य उद्देश्य मिश्र जी के रचना संसार से नई पीढ़ी के रचनाकारों, शोधकर्ताओं और अद्ययेताओं को जोड़ना है।

नांदगांव साहित्य परिषद द्वारा आयोजित इस परिसंवाद में आधार वक्ता श्री सुरेन्द्र दुबे (डोंगरगांव), देंगे। इसके साथ ही इसमें डॉ. आर. एन. त्रिपाठी (बंग साहित्य परिषद, कोलकता),डॉ. अजय शुक्ला (भोपाल), डॉ. लोकेश शर्मा (राजनांदगांव), डॉ.सुधीर शर्मा (भिलाई नगर) के विशिष्ट उद्बोधन होंगे। संध्या 05.00 से 07.00 बजे तक चलने वाले इस साहित्यिक आयोजन की अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया की जानी मानी हिंदी साहित्यकार डॉ. रेखा राजवंशी करेंगी। इस परिसंवाद से जुड़ने हेतु परिषद के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र तिवारी या सचिव डॉ चन्द्र शेखर शर्मा से 9826860052, 7566579977 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
