नागपुर में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने बुधवार को अफसरों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में बार्डर में सख्त मानिटरिंग के साथ बाजार क्षेत्र में प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराने पर चर्चा हुई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते हुए केस चिंताजनक है, महाराष्ट्र बॉर्डर पर होने से अधिक सावधानी की जरूरत है। सभी नागरिक कोविड-19 के लिए आवश्यक सावधानी रखें, प्रोटोकॉल का पालन करें तथा टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि लोग त्यौहारों पर भीड़ न करें एवं सभी आवश्यक सावधानी रखें। उन्होंने बाॅर्डर पर भी मॉनिटरिंग करने कहा।
दस दिन में बढ़ा ग्राफ
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। सभी को सावधानी रखने व टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। डॉ. चौधरी ने लोगों से मास्क लगाने और जरुरी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।
