राजनांदगांव,8 सिंतम्बर. पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज भाजपा कार्यालय की बैठक में उपस्थित हुए एवं बैठक के पश्चात वह सीधे ही राजनांदगांव की होनहार छात्रा वंशिका पांडे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनका उत्साहवर्धन करने एवं शुभकामनाएं देने हेतु उनके निवास स्थान पहुंचे। विदित हो कि वंशिका पांडे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय रज्जू लाल पांडे की सुपौत्री एवं पांडे बुक डिपो के संचालक अजय पांडे की सुपुत्री है।
वंशिका पांडे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय थल सेना में छात्राओं के जाने से शहर एवं प्रदेश की छात्राओं का मनोबल बढ़ता है एवं उन्हें भी इस दिशा में जाने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए वह वंशिका पांडे को शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया । इस दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश बागड़ी, तरुण लहरवानी, प्रखर श्रीवास्तव, आकाश चोपड़ा, विनोद पांडे,अतुल पांडे सहित पूरा परिवार उपस्थित था।
