एक होण्डा कंपनी की ग्रेजिया मोपेड दुपहिया वाहन एवं दो नग मोबाईल जप्त
राजनांदगांव: 05 सितम्बर को प्रार्थी अशोक रजक पिता स्व 0 पी 0 आर 0 रजक उन 50 साल साकिन खण्डेवाल कालोनी वार्ड नं 0 45 बसंतपुर राजनादगांव थाना हाजिर आकर लिखित रिपोर्ट दिया कि दिनांक 02 सितम्बर को दोपहर करीबन 02.00 बजे प्रार्थी की पुत्री रजक से नर्सिग हास्टल गौरव पथ के पास एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे में नाकाब बांधे संतरे रंग की दुपहिया वाहन से आकर प्रार्थी के पुत्री को रोककर एवं डरा कर पोको कंपनी का मोबाईल छिनकर वहा से भाग गया है कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध कमांक 376/2021 धारा- 392 भादवि ० का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
इस घटना पर शहर के कप्तान पुलिस अधीक्षक श्रीमान डी ० श्रवण द्वारा संज्ञान लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर आर्शीवाद रहटगांवकर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु उप निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश शुरू की गई इसी तारतम्य में दिनांक 06 सितम्बर को बसंतपुर की विशेष पुलिस टीम द्वारा रानीसागर के पास एक संदेही मोनू उर्फ त्रिलोचन पिता संतोष अग्रवाल उम्र 23 साल को पकडकर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा स्वीकार करते हुये अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मााह सितम्बर 2020 में बक्शी पुस्ताकालय भारत माता चौक के पास एक होण्डा कंपनी की संतरे रंग की ग्रेजिया मोपेड क्रमांक सीजी 08 ए 0 ई 0 8364 को चोरी किया था एवं उक्त चोरी की मोपेड से ही दिनांक 02 सितम्बर 2021 को गौरवपथ के पास से प्रार्थी की बेटी से मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया था ।
उक्त मोपेड चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 398/2020 धारा- 379 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है एवं आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में यह भी बताया कि दिनांक 13.08 . 2021 को रामाधीन मार्ग कामठी लाईन के बीच गली के पास रिंदम डांस एकेडमी के निकट एक टेले से एक रियल मी कंपनी का मोवाईल चोरी किया था । उक्त मोबाईल चोरी की रिपोर्ट भी थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 483/2021 धारा -379 अंतर्गत अपराध दर्ज है । आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन के बताये अनुसार एक होण्डा कंपनी की ग्रेजिया मोपेड ( दुपहिया वाहन ) एक पोको कंपनी का मोबाईल एवं एक रियल मी कंपनी का मोबाईल को पेश करने पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवर , उप निरीक्षक भोला सिंह , उप निरीक्षक बालाराम साहू आर 0 क्रमांम 622 विभाष सिंह आरक्षक कामंक 1318 मोहसीन खान का विशेष योगदान रहा ।
