
राजनादगांव 07 सितम्बर को शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में चेयरमेन बाजार विभाग सुनीता फड़नवीस के साथ प्रतिनिधि मंडल आज आयुक्त नगरनिगम से मिलकर मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के दुकानों को लेकर आवश्यक कार्यवाही व एफ आई आर करने ज्ञापन सौपा गया ।

प्रतिनिधि मंडल में कुलबीर छाबड़ा के साथ निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक फड़नवीस पूर्व युंका महामंत्री अनीस खान शहर कांग्रेस सचिव सूरज शर्मा एवं चिंटू शर्मा के साथ साथ व्यवस्थापन से प्रभावित हितग्राही आदि ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर कमला कालेज के समीप निगम की दुकान में ताला लगाने आये युवक घनश्याम वासनिक के कारण कुछ दिन पूर्व हंगामा हुआ था पुलिस को पहुंच कर शांति व्यवस्था बंनानी पड़ी थी मौके पर रहे वास्तविक हितग्राहियों ने युवक को पकड़ ताला खुलवाया और युवक से पूछा गया कि किस अधिकारी के आदेश से आये हो तो युवक निगम कर्मचारी बंजारे से मोबाइल में बात भी किया और फड़नवीस ने भेजा है ऐसा सबके सामने कहा मौके पर उसने ये भी कहा था कि दो दिन बाद एग्रीमेंट लेकर फिर आऊंगा । युवक के व्यक्तव्य से आहत होकर सुनीता फड़नवीस ने कहा शहर की जनता ये बात जानती है कि मैं शुरू से अपने अधिकार और वास्तविक हितग्राहियों को दुकान दिलाने को लेकर लड़ाई लड़ रही हु ऐसे में मेरा नाम लिया जाना एक षड्यंत्र कर मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है । सुनीता फड़नवीस ने आयुक्त को लिखित पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर करने की मांग की है प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना की दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया को लेकर आयुक्त से कहा कि आबंटन प्रक्रिया में नियमो का पूर्णतः पालन नही किया जा रहा न ही सभी वास्तविक हितग्राहियों को दुकानों का आबंटन किया जा रहा है प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि व्यवस्थापन के तहत ही दुकानों का आबंटन होना चाहिए जो लोग वर्षो से उस स्थान पर दुकान लगाकर अपनी रोजी रोटी परिवार चलाते रहे है उनका ही दुकानों पर सबसे पहले अधिकार है उन्हें ही दुकानो का आबंटन किया जाना चाहिए ।प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बात कही की यह योजना राज्य प्रवर्तित योजना है जिसमे कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति के अंतिम निर्णय के बाद ही दुकानों की आबंटन सूची फाइनल होती है जो अभी तक हुआ नही है तो इस से पूर्व निगम कर्मचारी कैसे किस अधिकारसे स्थल पहुंचकर दुकान बांटने लगे है ओर लोगो को दुकानों में ताला लगाने भेज रहे है यह जांच का विषय है और दोषियों पर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है । बाजार विभाग चेयरमेन सुनीता फड़नवीस ने निगम आयुक्त को पत्र के साथ साथ घटना स्थल से सम्बंधित व्यक्ति की वीडियो सीडी भी सौपी ओर शीघ्र कार्यवाही की मांग की । शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा व प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त से चेयरमेन सुनीता फड़नवीस के विषय मे झूठा नाम लेकर छवि धूमिल करने वाले व्यक्ति पर एफ आई आर कराने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की ।
