राजनांदगांव. आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने नंद कुमार बघेल का बयान की निंदनीय की, और कहा कि उनका बयान घटिया मानसिकता को दर्शाता है, मुख्यमंत्री के पिता होने के नाते उनके इस गैर जिम्मेदार बयान से पूरे राज्य में सामाजिक वैमनस्यता फैल रही है, आपसी भाईचारा को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हम आहत हैं .
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने कहा कि हम मांग करते है कि वह ब्राह्मण समाज से माफी मांगे। छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के बीच जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर f.i.r. तो हुई है परंतु अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है । हमारी पार्टी मांग करती कि तत्काल गिरफ्तारी की जाए । मुख्यमंत्री क्या उनकी गिरफ्तारी करवाएंगे आम आदमी या कोई ऐसा बयान देते तो क्या उनको इतनी छूट मिलती। ब्राह्मणों को विदेशी कहना उनके मानसिक दिवालियापन को साबित करता है । आम आदमी पार्टी मांग करती है कि नंद कुमार बघेल का डीएनए टेस्ट करवाया जाए। वो हिंदुत्व को समझते हैं कि नहीं पहले अपना टेस्ट करवाएं । उसके बाद ब्राह्मणों के बारे में या किसी भी जाति धर्म के बारे में टिप्पणी करें ।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि 2 दिवस के भीतर उनकी गिरफ्तारी की जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ऐसा नहीं करने पर आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
