
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदियार सहित महापौर हेमा देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे शिक्षक दिवस पर जिले के श्रेष्ठ 30 शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ ही विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें लगभग 44 स्कूल के शिक्षकों ने अपने मॉडलों के साथ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघेरा की शिक्षिका श्रीमती प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और माध्यमिक शाला बघेरा प्रथम स्थान पर रहा विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजू मोहबे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री दीपक सिन्हा विकास खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षिका और बच्चों को संकुल समन्वयक श्री गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी , श्रीमती प्राचार्य वायलेट सैमुअल अनिल शर्मा सीएससी मु . नवागांव ग्राम के सरपंच श्री हरीश देशमुख उपसरपंच घनश्याम यादव शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री राम चरण निषाद एवं समस्त ग्रामीणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
