पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूल विज्ञान केंद्र (सीबीएस) के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पहली बार विवि ने मोबाइल पर परीक्षा ली। विश्वविद्यालयों में पहली बार इस तरह की परीक्षा ली जा रही है। सीबीएस की 40 सीटों के लिए दाखिला दिया जाता है। इसमें कुल 1,223 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1,108 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा उपस्थित रहे। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के 250 अधिकारी-कर्मचारी, तकनीशियन, शिक्षक विगत दो दिन से लगातार सक्रिय रहे।
अन्य कक्षाओं के लिए भी मोबाइल पर 11 और 12 सितंबर को प्रवेश परीक्षा
रविवि के कुलसचिव डा. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि अब आगामी 11 और 12 सितंबर को विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। बताया जाता है कि यह परीक्षा सात पालियों में होगी। इसमें लगभग 7000 छात्रों के लिए एमए, एमसी समेत अन्य कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सबसे अधिक केमिस्ट्री के लिए आए हैं आवेदन
बीए एलएलबी 599
एलएलएम 147
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन 391
बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्सेस 42
सर्टिफिकेट कोर्स इन ट्रांसलेशन 12
सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा एजुकेशन एंड फिलोसपी 64
डिप्लोमा इन लैंग्वेज इंग्लिश 5
डिप्लोमा इन लैंग्वेज फ्रेंच 7
डिप्लोमा इन जेमोलाजी 23
एमए एसिएंट इंडियन हिस्ट्री, कल्चर एंड आर्कियोलाजी 10
एमए छत्तीसगढ़ी 58
एमए इकोनॉमिक्स 100
एमए इंग्लिश 241
एमए ज्योग्राफी 102
एमए हिंदी 75
एमए इतिहास 73
एमए भाषा 3
एमए फिलोसपी एंड योगा 133
एमए फिलोसोफी 113
एमएम रूरल प्लानिंग एंड डेवलपमेंट 31
एमए सोशियोलॉजी 110
एमएससी एंथ्रोपोलॉजी 62
एमएससी बायोकेमेस्ट्री 56
एमएससी बायोसाइंस 62
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 257
एमएससी केमिस्ट्री 942
एमएससी इलेक्ट्रॉनिक 31
एमएससी एनवायरमेंट साइंस 86
एमएससी जियोलॉजी 76
एमएससी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी 74
एमएससी मैथमेटिक्स 599
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 186
एमएससी फिजिक्स 673
एमएससी स्टेटिस्टिक्स 28
एमएससी सीएस 99
एमएसडब्ब्लू 89
पीडीडीसीएफएस 6
पीजी डिप्लोमा इन साइकोलॉजिकल 23
पीजीडीआरपी 18
पीजीडीआरपीडी 6
पीजीडीवायइपी 112
पोस्ट स्नातक डिप्लोमा हाइड्रोज्योलोजी 2
टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 12
