मोहला के उमरपाल में पिकअप के पलटने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे इलाज के लिए मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन से चालक फरार है।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से मालवाहक क्रमांक सीजी 08 एएन 8063 सीमेंट व फर्शी पत्थर भरकर औंधी के ग्राम शारदा जा रहे था, तभी मोहला-मानपुर मुख्य मार्ग पर उमरपाल ग्राम के पास पिकअप का पिछला टायर फट गया और पिकअप पलट गई। वाहन के पलटने से पिछले हिस्से में सवार अतुल पिता धन्नू किरंगे व देवेंद्र पिता रामदास नुरेटी उम्र की सर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप के सामने हिस्से में सवार राकेश नुरेटी 17 साल को गले में चोंट आई है, वहीं अंकालू बाई पति सल्टू किरंगे को दाएं हाथ के हथेली में चोट आई है, एंबुलेंस की सहायता से सभी को मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां अतुल किरंगे व देवेंद्र नुरेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
