राजनांदगाँव : की राजनीति में कम समय मे अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी की प्रथम पुण्यतिथि आज जिला भाजपा द्वारा विविध आयोजनों के माध्यम से मनाई जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना के संकट काल में राजनांदगांव की कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए दवाई, भोजन, ऑक्सीजन जैसे आवश्यकताओं की सेवा करते हुए खुद संक्रमित हो गई, और अपने प्राणों का बलिदान देने वाली पूर्व महापौर , पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं समाज कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष छ.ग.शासन भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ नेत्री स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:00 बजे वार्ड नंबर 17 के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण किया जाएगा,तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी,एवं दोपहर 1:00 बजे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम वार्ड नंबर 17 बौद्ध विहार में आयोजित किया जाएगा,और अंतिम कार्यक्रम के रूप में शाम 7:00 बजे व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उक्त कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे । भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने बताया की इस अवसर पर राजनांदगांव उत्तर, दक्षिण, मंडल,ग्रामीण मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य राजनांदगांव में निवासरत सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश ,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
