जिला सर्व यादव समाज ने अपने इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ उल्लासपूर्वक मनाया। समाज के अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन सर्वप्रथम समाज के संरक्षक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव जी एवं श्रीमती करूणा यादव की विशेष उपस्थिति में महारानी स्कूल के पास स्थित साहड़ा देव की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात रेवाडीह स्थित सामाजिक भवन में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर पीताम्बर ध्वज फहराया गया।
