चिखली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कसाईपारा निवासी समीर कुरैशी पुलिस टीम को देखकर भाग रहा था। घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी और मोटर साइकिल जब्त की गई।
आरोपी ने स्कूटी को अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पुराना बस स्टैंड से चोरी करना स्वीकार किया। इसी तरह मोटर साइकिल को कांकेतरा से चोरी करने की बात बताई। आरोपी के विरुद्ध धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लगातार कार्रवाई की जा रही है।
