राजनांदगांव. शहर में आये दिन हो रहे चोरी के अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं आरोपी को पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी . श्रवण , अति ० पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम , के दिये दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन एवं निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के दिये दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली चेतन सिंह चंद्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था जो कि 30 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिला की चिखली रमन बाजार में कसाई पारा राजनांदगांव निवासी समीर कुरैशी की गाडी बेचने ग्राहक तलाश करते घुम रहा है मुखबीर सूचना पर तत्काल मौके पर पहूचा जो कि समीर कुरैशी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबदी कर पकडकर साथ में रखे वाहन के संबंध में कड़ाई से पुछताछ किया गया जो बताया कि मो 0 सा 0 स्कूटी मास्टेरियों काला रंग को 25 दिन पहले अपने साथी ( अपचारी बालक ) के साथ मिलकर पुराना बस स्टैण्ड से चोरी करना एवं मो 0 सा 0 हीरो स्प्लेण्डर क ० सी 0 जी 0 08 एस 5140 को 02 माह पूर्व अपने दोस्त ( अपचारी बालक ) के साथ कांकेतरा से चोरी करना बताया आरोपी समीर कुरैशी पिता यामीन कुरैशी उम्र 24 साल निवासी कसाई पारा थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव एवं अपचारी बालक के विरूद्ध इस्तागाश कमांक 08/2021 धारा 41 ( 1 + 4 ) / 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी समीर कुरैशी को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर , उनि टोहन लाल साहू , सउनि रविशंकर पैकरा , प्र 0 आर 0 458 नंदकुमार फरदिया , आर 0 1224 राजकुमार बंजारा , आर 0 194 प्रियशील जागृत , आर 0 267 चंद्रशेखर प्रेमीआर 0 1253 नेमकरण जंघेल , आर 0 718 भुनेश्वर कंवर का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है ।
