सत्यनारायण मंदिर में हुई भव्य सजावट00 कृष्ण जन्मोत्सव पर होगा भजन
राजनांदगांव । श्री सत्यनारायण मंदिर कामठी लाइन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने व्यापक तैयारियां की जा रही है । कोलकाता के फूलो की अद्भुत भव्य झांकी सजाई गई है , भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया है । मनमोहक सजावट दर्शनीय है । फूलो के साथ ही विद्युत की झिलमिल रोशनी से संपूर्ण मंदिर परिसर भव्य स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बन गया है । श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने व्यापक पैमाने पर तैयारियां करने समिति के अनेक सदस्य पिछले तीन दिनों से सतत रूप से व्यवस्था को संभाले हुए है । प्रमुख रूप से राजेश शर्मा , पवन लोहिया , श्याम खंडेलवाल , लक्ष्मण लोहिया , राजेश अग्रवाल के साथ ही भगवान के श्रृंगार के लिए प्रसिद्ध भक्त संतोष हुंका सक्रिय है । देर रात्रि तक सजावट का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा आज सुबह 7 बजे से दर्शन प्रारंभ हो जायेंगे । समिति के सचिव सुरेश अग्रवाल ने जानकारी दी है रात्रि 8:00 बजे से श्री हरि सत्संग भजन मंडल के सुमधुर भजन गायकों के द्वारा भजन रूपी अमृत गंगा प्रवाहित होगी । समिति ने संस्कारधानी नगरी की धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान के अलौकिक दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करे तथा भजनों का आनंद प्राप्त करे ।
