भाजपा कार्यालय में विधान सभा ग्रामीण मंडल स्तरीय स्वास्थ्य सेवा अभियान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सौरव कोठारी, डॉ. एसएस चौहान, डॉ सूर्य वाला सीन, पुनीत साहू ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों में आने वाले समय में कोविड की तीसरी लहर से अपने परिवार और आसपास को कैसे सुरक्षित रखना है? इसकी जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी गईl
प्रदेश उपाध्यक्ष पारख ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने अपने कई कार्यकर्ताओं को खोया है और शहर एवं प्रदेश में कई सामाजिक बंधुओं ने सेवा करते अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए कोरोना की तीसरी संभावित लहर आने से पहले हम अपने कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण के माध्यम से सावधान करते हुए कि किस तरह से लोगों की सेवा करना है और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों के जीवन को भी बचाना जरूरी है।
सभी की मदद करेंगे: जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि गांव-गांव और घर-घर तक आने वाली कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाओ के लिए भाजपा ने दूरगामी सोच रखते हुए चिकित्सा सहायता अभियान शुरू की है। बताया कि कोरोना की लड़ाई में जन-जन की सहायता एवं इसके प्रति जन जागरूकता का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। सूची रखेंगे कार्यकर्ता: जिला प्रभारी सौरभ कोठारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवकों को हेल्प डेस्क की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसके तहत उनके पास एंबुलेंस, नर्सिंग होम की सूची एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होगी। ग्रामीण मण्डल के प्रभारी सावन वर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में जिला स्तर पर मण्डल के कार्यकर्ताओं का एवं मण्डल में ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण व विभिन्न कार्यक्रम होने है।
