छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से वेतनमान को लेकर 5 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि व्याख्याता एवं शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षकों का वेतनमान बहुत कम निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता में आने से पहले वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था। ढाई साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में शासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसकी वजह से हमारी परेशानी बढञती जा रही है। पद यात्रा अधिकार रैली द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव किया जाएगा। जिले के 9 ब्लॉक के सहायक शिक्षक रैली में शामिल होंगे।
