जिले में धर्मांतरण रोकने के लिए सर्व सनातन हिंदू पंचायत का गठन किया है। पंचायत के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर ऐसी हरकत रोकने की मांग की है। बताया कि ऐसी हरकत नहीं रुकी तो कभी भी अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।
हिंदू पंचायत के पदाधिकारी व सदस्यों ने बताया कि जिलेभर में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है। इसके लिए धर्म विशेष के लोग पूरे जिले में सक्रिए हैं। जो गरीब और बीमार लोगों को टागरेट कर रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने और रुपए का लालच देकर चंगाई सभाओं में बुलाया जा रहा है। जहां उन्हें अपने रीति रिवाजों को छोड़कर दूसरे धर्म की परंपराओं और पूजा पद्धति का अनुसरण करने की बात कही जा रही है। ऐसी सभाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में कमजोर परिवारों का धर्मांतरण किया जा चुका है।
वहीं ऐसी हरकतें लगातार जिलेभर में जारी है। जिसके खिलाफ कड़ाई से एक्शन लेने की मांग हिंदू पंचायत के पदाधिकारियों ने की है। सदस्यों ने धर्मांतरण रोकने राज्य व केंद्र सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग भी की है। हिंदू पंचायत की बैठक भी हुई थी, जिसमें 40 हिंदू समाज के 200 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए थे।
